6/25/13

my hindi


1.हिन्दी संवैधानिक रूप से भारत की प्रथम राजभाषा है और भारत की सबसेअधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है। चीनी के बाद यह विश्व में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा भी है।

2.हिन्दी और इसकी बोलियाँ उत्तर एवँ मध्य भारत के विविध राज्यों में बोलीजाती हैं । भारत और अन्य देशों में में ६० करोड़ से अधिक लोग हिन्दी बोलते, पढ़ते और लिखते हैं। फ़िजी, मॉरिशस, गयाना, सूरीनाम की अधिकतर और नेपाल की कुछ जनता हिन्दी बोलती है।

3.हिन्दी राष्ट्रभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा, जनभाषा के सोपानों को पार कर विश्वभाषा बनने की ओर अग्रसर है। भाषा विकास क्षेत्र से जुड़े वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी हिन्दी प्रेमियों के लिए बड़ी सन्तोषजनक है कि आने वाले समय में विश्वस्तर पर अन्तरराष्ट्रीय महत्त्व की जो चन्द भाषाएँ होंगी उनमें हिन्दी भी प्रमुख होगी।

4.हिंदी को विश्व भाषा के रूप में सक्षम बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा वर्धा में स्थापित किए गए महात्मा गाधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय विदेशों में हिंदी के अंतरराष्ट्रीय स्वरूप को विकसित करने के लिए सचेष्ट है।- हिंदीसमयडॉटकॉम

5. हमारी सविधान सभा में26 सितबर 1949 को हिंदीतर भाषी सदस्यों के बहुमत से हिंदी को सविधान में राजभाषा का दर्जा प्राप्त हुआथा। तभी से प्रतिवर्ष 14 सितबर हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है।

6.सविधान के अनुच्छेद 351 में हिंदी के विकास का उत्तरदायित्व सघ सरकार को सौंपा गया है। इसकेअनुपालन में भारत सरकार ने हिंदी के विकास के लिए वे सभी प्रयास किए हैं, जिससे राजभाषा के रूप मेंकेंद्रीय सरकार का सारा कामकाज हिंदी में किया जा सके। शब्दावली, नियमों, अधिनियमों, आदेशों, प्रारूपों,परिपत्रों एव सभी दस्तावेजों के आज हिंदी अनुवाद उपलब्ध हैं। बड़ी सख्या में केंद्र सरकार के कार्यालयों एव उपक्रमों में राजभाषा कर्मी पदस्थापित किए गए हैं।

7. सूचना क्रांति के इस दौर में बढ़ते कंप्यूटरीकरण कोदेखते हुए कंप्यूटर पर हिंदी में कार्य करने की सुविधा को बढ़ाने के लिए सूचना एव प्रौद्योगिकी विभाग तथा राजभाषा विभाग द्वारा पर्याप्त प्रयास किए जा रहे हैं।

8.इंटरनेट पर भी आज हिंदी लोकप्रिय होती जा रही है।हिंदी के वेब पोर्टल समाचार, साहित्य, व्यापार, ज्योतिष, सूचना प्रौद्योगिकी आदि की जानकारी सुलभ करा रहे है।

9.हिंदी के प्रचार-प्रसार में हिंदी फिल्मो, टेलीविजन एव पत्र-पत्रिकाओं का विशेष योगदान है। हिंदी क्षेत्र की कथा,गाथा, रस्म रिवाज, परिधान एव गीत सगीत के माधुर्य ने उसे हिंदी के मनोरंजन चैनलों के माध्यम से न केवल भारत में, अपितु पूरे विश्व में पहुंचा दिया है।

10.बॉलीवुड की तो प्रारभ से ही हिंदी के प्रचार, प्रसार एवउसे लोकप्रिय बनाने में महती भूमिका रही है। देश के नक्शे में शायद ही कोई ऐसी जगह बची है जहां हिंदीफिल्में या हिंदी गाने न पहुंचते हों।

11. हिंदी स्वय अपने सख्या बल एव भारतीय सस्कृति की सवाहिका की शक्ति पर विस्तार पा रही है।

12.अंग्रेजी की चकाचोध में हिंदी ज्ञान उपेक्षित होते जा रहा है। वर्तमान परिदृश्य मेंअंग्रेजी का ज्ञान होना आवश्यक है, किंतु उसका अंधानुकरण घातक है। विश्व में महाशक्ति के रूप में उभरते भारत की राजभाषा हिंदी अभी तक सयुक्त राष्ट्र की आधिकारिक भाषा नहीं बन पाई हैं, जबकि वह सख्याबल के अनुसार विश्व की तीसरी भाषा है। दुखद यह है कि अभी तक वह हिंदी प्रदेशों की उच्च शिक्षा तथा अनुसंधान सस्थानों की भाषा नहीं है। अत: हिंदी को समस्त ज्ञानवाहिनी के रूप में विकसित करने पर भारतसरकार को पूर्ण राष्ट्रभावना के साथ प्रयास करना होगा। तभी वह सही अर्थो में राजभाषा एव विश्वभाषाबनने में समर्थ होगी।

हिन्दी की विशेषताएँ एवं शक्ति

हिंदी भाषा के उज्ज्वल स्वरूप का भान कराने के लिए यह आवश्यक है कि उसकी गुणवत्ता, क्षमता,शिल्प-कौशल और सौंदर्य का सही-सही आकलन किया जाए। यदि ऐसा किया जा सके तो सहज ही सब कीसमझ में यह आ जाएगा कि -
१. संसार की उन्नत भाषाओं में हिंदी सबसे अधिक व्यवस्थित भाषा है,
२. वह सबसे अधिक सरल भाषा है,
३. वह सबसे अधिक लचीली भाषा है,
४, वह एक मात्र ऐसी भाषा है जिसके अधिकतर नियम अपवादविहीन हैं तथा
५. वह सच्चे अर्थों में विश्व भाषा बनने की पूर्ण अधिकारी है।
६. हिन्दी लिखने के लिये प्रयुक्त देवनागरी लिपि अत्यन्त वैज्ञानिक है।
७. हिन्दी को संस्कृत शब्दसंपदा एवं नवीन शब्दरचनासामर्थ्य विरासत में मिली है। वह देशी भाषाओं एवंअपनी बोलियों आदि से शब्द लेने में संकोच नहीं करती। अंग्रेजी के मूल शब्द लगभग १०,००० हैं, जबकिहिन्दी के मूल शब्दों की संख्या ढाई लाख से भी अधिक है।
८. हिन्दी बोलने एवं समझने वाली जनता पचास करोड़ से भी अधिक है।
९. हिन्दी का साहित्य सभी दृष्टियों से समृद्ध है।
१०. हिन्दी आम जनता से जुड़ी भाषा है तथा आम जनता हिन्दी से जुड़ी हुई है। हिन्दी कभी राजाश्रय कीमुहताज नहीं रही।
११. भारत के स्वतंत्रता-संग्राम की वाहिका और वर्तमान में देशप्रेम का अमूर्त-वाहन
१२. भारत की सम्पर्क भाषा
१३. भारत की राजभाषा


11 comments:

  1. very nice information, really Hindi is great language....
    Short Story

    ReplyDelete
  2. so nice..hindi language indians ki shan h...
    Find your best SMS to send your friends and family from our vast collection of SMS, Jockes, Shayari, Quotes. Best SMS collection ever.

    Fun4youth.com
    Best SMS
    Best Jokes
    Best Shayari
    Golden Inspiriotional quotes
    Double Meaning Jokes
    Whatsapp status
    Facbook Status

    ReplyDelete
  3. bahut achha likhte hain kripya kuch tips dijiye ki blog kofamous kaise karte hain hamara blog hai bhannaat.com

    ReplyDelete
  4. Hindi ki acchi jankari mili hai.

    Neeraj

    ReplyDelete
  5. http://www.sabkuchgyan.com/ यह भी एक हिंदी वेबसाइट है

    ReplyDelete
  6. hindi bharat ki matru bhasha hai isiliye hindi ki website ka chalan badhana chahiye

    ReplyDelete
  7. Aaj hindi ka bharat se namo nisha mitaya ja raha hai, kahane ko hindi rashtr bhasha hai lekin janha ka suprim court hindi me jirah nahi kar sakta wanha ke neta kalnk hai
    OTT full Form

    ReplyDelete
  8. हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा सिर्फ कहने को रह गया है

    ReplyDelete
  9. These are very good post and all your headings are good....hindi skill

    ReplyDelete